फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   See gajraula Shiva Diwali heart

गजरौला शिव में दिवाली पर मिलते हैं दिल

Sun, 30 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गजरौलाशिव  में गांव गजरौलाशिव में मनाई जाने वाली दीपावली सांप्रदायिक एकता की मिसाल है। दीपावली पर दिन में मुस्लिमों के बच्चे अपने घर से रूई लाकर हिंदुओं के घरों में बांटते हैं, तो रात में हिंदू मुस्लिमों के घरों में जाकर दीपक जलाते हैं और उनकी सुख समृद्धि की  कामना करते हैं।
विज्ञापन

गांव गजरौलाशिव में हिंदुओं व मुस्लिमों की संख्या लगभग बराबर है। गांव में दोनों ही समुदाय के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं। गांव में मनाई जाने वाली दीपावली भी एक मिसाल है। सुबह को मुस्लिम बच्चे अपने घरों से रूई लेकर निकलते हैं और उनको दीये की बाती बनाने के लिए हिंदुओं के घरों में देते हैं। गांव के सभी घरों में मुस्लिमों के बच्चे जाते हैं। हिंदू भी सांप्रदायिक एकता दिखाने में कम नहीं हैं। रात को हिंदू समाज की महिलाएं व बच्चे मुस्लिमों घरों में भी दीपक जलाते हैं और उनकी समृद्धि की कामना करते हैं। गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, महेशचंद्र, दिनेश कुमार, जाकिर हुसैन, मोहम्मद याकूब, इमरान आदि के मुताबिक गांव में दोनों धर्म के लोग त्योहार मिलकर मनाते हैं। गांव में आज तक दोनों समुदायों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ है। होली पर भी कई मुस्लिम परिवार होली खेलते हैं। अगर किसी गांव वाले का दूसरे से विवाद हो जाता है तो उसे आपस में ही बैठकर सुलझा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed