फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Security increased in the forests of Corbett Tiger Reserve on Holi

होली पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में सुरक्षा बढ़ी

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Security increased in the forests of Corbett Tiger Reserve on Holi
होली पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन

कालागढ़। होली पर वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग में सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद बिजनौर से लगने वाली कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। होली पर्व पर बावरिया जैसे गिरोह का खतरा बढ़ जाता है।

होली पर्व पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग चौकस हो गया है। वनों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर विशेष गश्त शुरू कर दी गई है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी एवं जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा को वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से संवेदनशील घोषित कर दिया। वनों में सुरक्षा कारणों से अलर्ट जारी कर दिया है। गश्ती दलों की संख्या बढ़ा दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि होली पर वन्यजीवों के शिकार की आशंका पैदा हो जाती है। वनों में बाघ एवं गुलदार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बावरिया जैसे तस्कर ऐसे अवसरों पर बाघ का शिकार करने की कोशिश करते हैं। रामगंगा नदी, सूखासोत, धारा एवं ढेला नदी के रास्ते से बाहरी लोगों के प्रवेश की आशंका बढ़ जाती है। ये सभी रास्ते जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed