प्रवक्ता मर्डर केस: माता-पिता और जीजा की बढ़ाई सुरक्षा, पति ने सुपारी देकर कराई थी हत्या
बिजनौर जिले में प्रवक्ता की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं मृतक महिला के माता-पिता और जीजा की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। पति ने ही सुपारी देकर हत्या कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा हत्याकांड में अभी एक शूटर ही पकड़ा गया है, बाकी चार आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसे लेकर प्रवक्ता के वृद्ध माता-पिता और जीजा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, हत्याकांड में पैरोकार जीजा को भी मारने की योजना आरोपियों ने बनाई थी। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिरौती की बाकी रकम के बदले शूटरों पर जीजा के मर्डर करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था।
चांदपुर के रहने वाले प्रवक्ता के जीजा ब्रजेश कुमार कौशिक और सुरेंद्र नगर में रहने वाले पिता गणेशदत्त शर्मा के घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। ऐसा मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर राजू निवासी खदाना मझौला मुरादाबाद से पूछताछ के बाद हुआ। शूटर से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि आरोपी जीजा ब्रजेश कुमार को भी मारने की फिराक में थे। प्रवक्ता हत्याकांड की रिपोर्ट ब्रजेश ने ही दर्ज कराई थी और वह मामले में मुख्य पैरोकार हैं। मृतका का पति कमल शर्मा निवासी मुरादाबाद अब शूटरों पर ब्रजेश कुमार को भी मारने के लिए दबाव बना रहा था।
बताया जा रहा है कि साढ़े पांच लाख रुपये की फिरौती दी गई थी। साढ़े पांच लाख रुपये कमल शर्मा ने अपने ड्राइवर विक्रांत को दिए, विक्रांत ने एक लाख रुपये अपने पास रोक लिए थे। जिसने हत्या करने की जिम्मेदारी लेने वाले देवेंद्र उर्फ छोटू को साढ़े चार लाख रुपये दे दिए थे। छोटू ने यह काम गोलू और राजू को सौंपा। राजू को पचास हजार रुपये ही मिले थे। अब फिरौती की बाकी रकम मांगने पर कहा गया कि चांदपुर का काम भी कर दो। चांदपुर में ब्रजेश की हत्या को अंजाम देने जा रहे राजू को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया, जबकि गोलू निवासी काशीराम कॉलोनी मुरादाबाद भाग निकला था।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
चार अक्तूबर को दिखा दी थी प्रवक्ता
ढाई महीने से हत्या की प्लानिंग चल रही थी। पहले जीजा ब्रजेश को मारने की फिरौती दी गई थी। बाद में अचानक मृतका के पति ने योजना बदल दी और डॉ. प्रिया शर्मा को मारने के लिए कहा गया। चार अक्तूबर को बिजनौर आकर शूटरों को प्रवक्ता की पहचान करा दी थी। आने-जाने के रास्ते और घर दिखा दिया गया था। फिरौती में मिले पचास हजार रुपये से राजू ने बाइक खरीद ली थी। जिसका रजिस्ट्रेशन भी पंद्रह दिन पहले ही हुआ है। इसी बाइक से आकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
एहतियात के तौर पर मृतका डॉ. प्रिया शर्मा के जीजा ब्रजेश कुमार कौशिक और माता-पिता के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी