{"_id":"57ffd86a4f1c1b4c2c28e4d2","slug":"security-arrangements-at-the-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा इंतजाम मिले फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा इंतजाम मिले फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पांच दिन की छुट्टी खत्म होने के बाद एसबीआई में लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एसपी सिटी एमएम बेग द्वारा बृहस्पतिवार को बैंकों में चलाए गए चेकिंग अभियान में काफी खामियां मिलीं। कहीं पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो कहीं पर बैंकों में सायरन ही नहीं बजे। बैंकों में संदिग्ध रूप से घूमने वालों की तलाशी नहीं लेने पर बैंकों पर तैनात पुलिसकर्मियों व गार्डों की क्लास ली गई। बैंक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी एमएम बेग की अगुवाई में बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। नजीबाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक में लगे 15 में से छह सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। केवल नौ कैमरे ही चल रहे थे। यह देखकर पुलिस ने बैंक अधिकारियों की क्लास ली। बैंक का सायरन सही नहीं मिला। बैंक में बिना रोक टोक घूमने वाले संदिग्ध लोगों की पुलिस ने तलाशी नहीं ले रहे थे। बैंक के बाहर वाहनों की पर बैठे युवकों की चेकिंग की गई और बिना नंबर की एक बाइक को सीज किया।
बाकी बैंकों में भी चेकिंग की गई, तो वहां भी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। उन बैंकों के सायरन भी खराब मिले। इस पर एसपी सिटी ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर खबर ली व तुरंत ही कैमरे व सायरन ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन
एसपी सिटी एमएम बेग के अनुसार बैंकों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। आगे कोई खामी मिली तो संबंधित बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
पांच दिन बाद बैंक खुलते ही उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़
बिजनौर में पांच दिन की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को खुले बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उपभोक्ताओं ने बैंकों में लेनदेन किया। पांच दिन की छुट्टी के दौरान जिन उपभोक्ताओं के पास एटीएम कार्ड थे, उन्होंने अपनी कैश निकालने की जरूरत को कुछ हद तक पूरा कर लिया। हालांकि बाकी उपभोक्ता रुपये निकालने व जमा करने के लिए बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बैंक खुलते ही उपभोक्ताओं का हुजूम बैंकों में उमड़ पड़ा। काउंटरों पर उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ लगी रही। दोपहर तक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। तीन बजे तक उपभोक्ताओं की भीड़ छंटनी शुरू हो गई।