{"_id":"61ce0325a3c40854995e3032","slug":"secretary-of-cooperative-society-kasampur-garhi-suspended-bijnor-news-mrt5714238110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति कासमपुर गढ़ी का सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति कासमपुर गढ़ी का सचिव निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति कासमपुरगढ़ी के सचिव को एक मुश्त समाधान योजना बकाया वसूली में लापरवाही बरतने समेत कई आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी धामपुर को सौंपी गई है।
सहायक निबंधक सहकारी समितियां एवं सदस्य सचिव जिला प्रशासनिक समिति प्रदीप कुमार ने बताया कि अशोक कुमार किसान सेवा सहकारी समिति कासमपुरगढ़ी में सचिव हैं। बताया कि शासन की एक मुश्त समाधान योजना में समिति के कुल पात्र सदस्य 1531 हैं। सदस्यों पर 1819. 40 लाख बकाया था। इनमें 14 सदस्यों से 27 दिसंबर तक मात्र 19.20 लाख की वसूली हुई है। समिति के ऋण वितरण का लक्ष्य 6813.49 लाख था। जबकि लक्ष्य के विपरित 3056.53 लाख की पूर्ति की गई है। यह लक्ष्य का 48 प्रतिशत है। आरोप लगाया कि सचिव समिति के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। बार-बार कहने के बाद भी समिति का संतुलन पत्र तैयार नहीं किया है। इससे समिति के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सहायक निबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि अशोक कुमार निलंबन अवधि में किसान सेवा सहकारी समिति कासमपुर गढ़ी से संबद्ध रहेंगे। कहा कि आगे की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी धामपुर प्रथम को सौंपी गई है। जांच अधिकारी 15 दिन में जांच करके आरोप पत्र देंगे।