फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Secondary school opened after summer break, the beauty returned

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले माध्यमिक स्कूल, लौटी रौनक

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Secondary school opened after summer break, the beauty returned
बिजनौर में स्कूल खुलने पर स्कूल जाती केपीएस इंटर कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले माध्यमिक स्कूल, लौटी रौनक
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक व निजी विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को खुल गए। महीनों से सुनसान विद्यालयों में चहल पहल लौटी। विद्यालय शासन के शैक्षिक कलेंडर के अनुसार पढ़ाई आदि की व्यवस्था बनाने में जुट गए। इसी माह विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनेंगे। क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए विद्यालय 30 जून तक बंद थे, जो शुक्रवार एक जुलाई को खुल गए। शिक्षक व कर्मचारी ड्यूटी पर आए। महीनों से सुनसान विद्यालयों में रौनक आई। शिक्षा सत्र 2022-23 एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसलिए विद्यार्थियों को इस माह की पढ़ाई आदि गतिविधियों की रूपरेखा बताई गई। शासन के सत्र के शुरू में जारी पूरे वर्ष के शैक्षिक कलेंडर में जुलाई माह की शैक्षिक व अन्य गतिविधियां पहले से ही तय है। विद्यालयों ने क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित कराना प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी है। नोडल अधिकारी आवंटित विद्यालयों का नियमित चेकिंग कर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को देंगे। शासन को हर माह विद्यालयवार रिपोर्ट जाएगी।
विज्ञापन

ये है प्रमुख बिंदु
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कि जुलाई माह में विद्यालयों का 11 बिंदुओं पर फोकस रहेगा। प्रत्येक विषय का जुलाई माह के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराना, अनुशासन, स्वच्छता, खेलकूद, विज्ञान तथा सांस्कृतिक परिषदों का गठन, पर्यावरण क्लब का गठन, शैक्षिक गतिविधियों के संचालन के लिए सदनवार, छात्रों का विभाजन, प्रयोगशालाओं में उपकरणों का सुचारु प्रबंधन, अभिभावक संघ की सामान्य बैठक करना तथा हर विषय के मासिक पाठ्यक्रम पूरा कराना प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed