फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Second positive case found in village Bhagatwala

कोरोना पोजिटिव मिलने से हड़कंप

Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Second positive case found in village Bhagatwala
गांव भगतावाला में मिला दूसरा पॉजिटिव केस
विज्ञापन

रेहड़। क्षेत्र के गांव भगतावाला में एक वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए इस हॉटस्पॉट इलाके को सील कर दिया है। भगतावाला में यह दूसरा केस मिला है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भगतावाला निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति का मुरादाबाद निजी चिकित्सक के यहां हृदय संबंधी बीमारी का उपचार चल रहा है। संक्रमित व्यक्ति दो दिन पूर्व दवा लेने मुरादाबाद गया था। इसी दौरान वहां पर उसकी जांच की गई तो उसे कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। कोविड हॉस्पिटल मुरादाबाद भेज दिया गया है। साथ ही उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित के घर सहित पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। एसओ संजय यादव ने बताया की मोहल्ले को बल्ली लगाकर सील किया गया है। संभावित क्षेत्र में लोगों को घरों से नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है। बता दें कि गांव भगतावाला में यह दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। इससे पूर्व भी पिछले माह मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। युवक स्वस्थ होकर घर जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed