फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Second day of Open UP State Taekwondo Championship in Najibabad

ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हुए रोचक मुकाबले

Mon, 21 Oct 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Second day of Open UP State Taekwondo Championship in Najibabad
नजीबाबाद में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश कर्णवाल, अध्यक्ष राजेश कटियार, जनरल सेक्रेट्री राजू राजपूत, चैंपियनशिप प्रभारी प्रधानाचार्य एमएस भंडारी के निर्देशन में रविवार को ताइक्वांडो के रोचक मुकाबले हुए। जूनियर बालिका 44 किग्रा वर्ग में लखनऊ की ज्योति ने गोल्ड, फर्रूखाबाद की सिमरन कन्नौजिया ने सिल्वर और बिजनौर की अमृता व तरूव राजपूत ने ब्रांज मेडल जीते। 46 किग्रा वर्ग में देवरिया की रिया ने गोल्ड, बिजनौर की अनन्या पाल ने सिल्वर और बिजनौर की प्रियाक्षी कश्यप ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की सीनियर ताइक्वांडो अंडर-46 किग्रा वर्ग में चंदौली की आरजू खान ने गोल्ड, कानपुर की शिवानी ने सिल्वर, संभल की जया रानी और आगरा की अंजलि शर्मा ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सब-जूनियर बालिका अंडर-22 किग्रा ताइक्वांडो में लखनऊ की हर्षिता सचान ने गोल्ड, कानपुर की पूजा ने सिल्वर और बिजनौर की वैदाशी अग्रवाल ने ब्रांज मेडल जीता। ताइक्वांडो कैडेट बालक अंडर-57 किग्रा वर्ग में बिजनौर के दीपक ने गोल्ड, बिजनौर के ही आदित्य ने सिल्वर, सहारनपुर के नमन और आगरा के आदित्य ने ब्रांज मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर ताइक्वांडो बालक वर्ग अंडर-59 किग्रा वर्ग में लखनऊ के सौरभ रावत ने गोल्ड, संभल के शुभम कश्यप ने सिल्वर और सहारनपुर के निशांत ने ब्रांज मेडल जीता। बालक वर्ग के ही ओवर-78 किग्रा वर्ग में सहारनपुर के प्रणव पंवार ने गोल्ड, अलीगढ़ के प्रसून ने सिल्वर, बिजनौर के जतिन और आगरा के विशाल ने ब्रांज मेडल जीता।

प्रतियोगिता आयोजन में सुमित चौहान, बाबूराम तोमर, अरविंद शर्मा, सीके शर्मा, राजू राजपूत, रिंकू राजपूत, निखिल शर्मा, जीवन सिंह, अमन वर्मा, ऋषभ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed