फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search of barracks in jail, investigation of detainees' belongings

जेल में बैरकों की तलाशी, बंदियों के सामान की जांच

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Search of barracks in jail, investigation of detainees' belongings
जेल में बैरकों की तलाशी, बंदियों के सामान की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। चित्रकूट जेल में मुकीम काला और महराजुद्दीन की हत्या के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। जेल की बैरकों की तलाशी शुरू करा दी गई है। बंदियों की हर गतिविधियों पर जेल प्रशासन नजर रखे हुए है।

जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि चित्रकूट की घटना के बाद कई बार बैरकों की तलाशी कराई गई। बंदियों का जो सामान है उसकी भी जांच हुई। बंदियों के लिए बाहर से परिजन कपड़े और अन्य सामान पहुंचाते हैं। बंदियों से मुलाकात न होने पर ये सभी सामान जेल के बाहर गेट पर दे दिया जाता है, लेकिन बिना जांच के यह सामान भी बंदियों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। सभी कपड़ों व अन्य सामानों को पूरी तरह परखकर ही उसे जेल के अंदर भेजा जा रहा है। जेल प्रशासन ऐसे हालात में बंदियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं। बंदी जेल की पीसीओ से क्या बात कर रहे हैं इस सब पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed