फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search continues for youth drowned in Ramganga river

Bijnor News: रामगंगा नदी में डूबे युवक की तलाश जारी

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Search continues for youth drowned in Ramganga river
मुरादाबाद के लिए खास ---------
विज्ञापन

- भिक्कावाला में डूबा था ठाकुरद्वारा तहसील का युवक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद (बिजनौर)। रामगंगा नदी में दोस्तों के साथ नहाते वक्त डूबे युवक की तलाश निरंतर जारी है। मेरठ से पहुंची पीएससी टीम ने युवक की गंगा में तलाश की। पीएसी की टीम गंगा के तट पर डेरा जमाए हुए है।

सोमवार को गांव भिक्कावाला में रामगंगा नदी में दोस्तों के साथ नहाते वक्त डूबे ठाकुरद्वारा तहसील के गांव निवासी 18 वर्षीय शिवांग की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं। सोमवार को शिवांग के नदी में डूबने के बाद पानी की निकासी कम कर दी गई। दूसरे दिन नायब तहसीलदार अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय पुलिस के साथ आधा दर्जन गोताखोरों को लेकर अभियान जारी रखा। बुधवार को गांव कटारमल में मेरठ से पहुंची बाढ़ राहत टीम ने रामगंगा नदी पर स्थित बाबो के पुल से शिवांग की तलाश शुरू की। टीम ने मोटर बोट में रस्से की सहायता से कांटा पानी में कांटा डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हरेवली बैराज तक उसकी तलाश की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने मोटर बोट की सहायता से बाढ़ राहत टीम के साथ युवक की तलाश में सहयोग किया। मेरठ 44 बटालियन पीएससी टीम के हेड कांस्टेबल मोहम्मद दानिश ने बताया कि भिक्का वाला से हरेवली बैराज तक युवक को तलाशने के प्रयास जारी हैं। पानी ठंडा होने के कारण शव के पानी से बाहर आने में अभी एक से दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed