फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sealed to the neighborhood, seven quarantines including parents

मोहल्ले को कराया सील, माता-पिता समेत सात क्वारंटीन

Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sealed to the neighborhood, seven quarantines including parents
स्योहारा मुहल्ला जुमेरात बाजार को सील करने के बाद जानकारी लेते सीओ। - फोटो : BIJNOR
मोहल्ले को कराया सील, माता-पिता समेत सात क्वारंटीन
विज्ञापन

किरतपुर। नगर के मोहल्ला अफगानान में दिल्ली से आए युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के माता-पिता और भाई समेत सात परिजनों को क्वारंटीन कराया। इनमें से युवक के पिता और भाई को एनआईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज नजीबाबाद और मां तथा अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन कराकर मोहल्ले को सील कर दिया है। शनिवार को इन सभी परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईएन कुमार के अनुसार दिल्ली में एक सैलून पर काम करने वाला मोहल्ला अफगानान का युवक दो जून को अपने घर आया था। सूचना मिलने पर उनकी टीम ने इस युवक को होम क्वारंटीन किया था। तीन जून को उसका नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजा गया था। शुक्रवार को इसके पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भेजा गया है।
मोहल्ला जुमेरात का बाजार इलाका किया सील
स्योहारा। नगर के मोहल्ला जुमेरात का बाजार निवासी एक व्यक्ति कुवैत में मजदूरी करता था। वहां से वह 31 मई को स्योहारा आया था। एक जून को उसे एमक्यू इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. खालिद अख्तर ने बताया कि बुधवार को 60 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें 59 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बृहस्पतिवार की रात इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रात में ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा पुलिस ने उसके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया। धामपुर चुंगी से थाना चौराहे तक के प्रभावित क्षेत्र को सील करा दिया गया है। शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह तथा सीओ महावीर सिंह राजावत द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने इस इलाके के लोगों को अपने घरों में रहने को कहा है। सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहेंगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उनके घर पर ही कराई जाएंगी।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के 44 परिजनों को कराया गया क्वारंटीन
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस ने संक्रमित मरीजों के लगभग 44 परिजनों को क्वारंटीन किया गया। इनमें से 26 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 18 को कौशल विकास केंद्र पर क्वारंटीन किया गया। क्षेत्र में आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। अब तक ब्लॉक क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। ये सभी मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार की देर रात प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के करीब 44 परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि अब तक क्षेत्र में कोरोना संक्रमित निकले विभिन्न मरीजों के करीब 26 परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 18 अन्य लोगों को कौशल विकास केंद्र में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजाहिदपुर में एक दर्जन हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
नूरपुर। गांव मुजाहिदपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांवों में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात गांव मुजाहिदपुर के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले तो क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। तीनों लोग सबसे पहले पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में आए थे। राजा का ताजपुर में मिले दोनों मरीज और पंडिया में मिला मरीज भी मुजाहिदपुर के व्यक्ति के संपर्क में आया था। गांव मुजाहिदपुर में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हो गई है, जबकि क्षेत्र में कोरोना की इस चेन में 15 लोग जुड़ चुके हैं। उधर, लिंडरपुर में मिला व्यक्ति मुंबई से लौटा था। उसे होम क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। ग्रामवासियों के अनुसार उक्त व्यक्ति होम क्वारंटीन न रहकर गांव में किराना की दुकान पर बैठता था। जांच रिपोर्ट में उसके पॉजीटिव निकलने से ग्रामवासियों में भय बना हुआ है। उधर कोरोना संक्रमितों के मोहल्लों को सील कर आवागमन बंद कर दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम घनश्याम वर्मा और सीओ आरके श्रीवास्तव ने राजा का ताजपुर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि ताजपुर को हॉटस्पॉट घोषित कर संक्रमितों के मोहल्लों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed