फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM will investigate the matter of clerical eating poisonous substances

लिपिक के विषैला पदार्थ खाने के मामले की जांच करेंगे एसडीएम

Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM will investigate the matter of clerical eating poisonous substances
लिपिक के विषैला पदार्थ खाने के मामले की जांच करेंगे एसडीएम
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। नगर पालिका के बाबू नितिन कुमार अग्रवाल की हालत में सुधार हो रहा है। लिपिक नितिन कुमार अग्रवाल ने पालिका के कई सदस्यों पर उत्पीड़न करने और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए विषैले पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। लिपिक की पत्नी अलका अग्रवाल की ओर से पालिका के नौ सदस्यों को नामजद कर करते हुए थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इस मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है। लिपिक की हालत में सुधार आने पर लिपिक के बयान दर्ज किए जाएंगे।
धामपुर नगर पालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले बाबू नितिन अग्रवाल ने शनिवार को विषैला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। रविवार को उसकी हालत में सुधार हो रहा है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद का लग रहा है। जिससे वह तनाव में चल रहा है। पालिका के सदस्यों पर जो उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बाबू कर पत्नी की ओर से नामजद तहरीर दी गई है उस पर एसडीएम स्तर से जांच की जा रही है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी बाबू अस्पताल में ही भर्ती है। उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पूरी तरह से स्वस्थ होने पर बयान दर्ज कर जांच होगी। जांच में जो भी दोषी होंगे। उन सभी पर कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। किसी सरकारी कर्मचारी की ओर से इस प्रकार से जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास करना अपराधी श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed