{"_id":"666df5bf7b2afb763903b2ee","slug":"sdm-suspended-two-accountants-of-najibabad-tehsil-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108870-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद तहसील के दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद तहसील के दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित
विज्ञापन
- एक लेखपाल शुक्रवार को रिश्वत लेते पकड़ा गया था
- दूसरे पर विभागीय कार्याें में उदासीनता बरतने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। एसडीएम ने दो लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल डेविड कुमार और विभागीय कार्याें में उदासीनता बरतने पर गनौरा के लेखपाल आकाश वशिष्ठ को निलंबित किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए लेखपाल डेविड कुमार को एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गांव अकबरपुर आंवला के मो.आसिफ को खसरा संबंधित नकल देने में तीन हजार रुपये की रिश्वत देने के आरोपी लेखपाल को नगीना देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
उधर, किरतपुर ब्लॉक के गनौरा क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल आकाश वशिष्ठ को राजस्व परिषद के ऑनलाइन खसरा संबंधित फीडिंग और अन्य राजस्व कार्याें में उदासीनता पर एसडीएम ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने तहसील के राजस्व कर्मचारियों को राजस्व कार्याें के प्रति गंभीरता लाने, राजस्व परिषद के दिशा निर्देशों के अनुरूप समस्त राजस्व कार्याें को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।