फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM reviews the proposed sewer construction plan

एसडीएम ने क्षेत्र का दौरा कर जल निकासी समस्याओं की जानकारी की

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
SDM reviews the proposed sewer construction plan
प्रस्तावित नाला निर्माण योजना की एसडीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने विनियमित क्षेत्र से प्रस्तावित नाला निर्माण योजना की समीक्षा कर मौके का निरीक्षण किया।
नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में संपर्क मार्ग निर्माण एवं जल निकासी से जुड़े नाला निर्माण विनियमित क्षेत्र से जनहित में कराए जाते हैं। नगर क्षेत्र में नगरपालिका परिषद से जुड़े कई क्षेत्रों में हर वर्ष बाहरी पानी के दबाव से बरसात में जल भराव होता है। जिससे दर्जनों मकान और संपर्क मार्ग प्रभावित होते हैं।

एसडीएम परमानंद झा ने मंगलवार को विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता एनके सिंह के साथ जल निकासी से जुड़ी प्रस्तावित नाला निर्माण योजना को अंतिम रूप देने के लिए सर्वे किया। एसडीएम ने धर्मकांटा क्षेत्र, मदीना मस्जिद, मंडी समिति परिसर और आजाद नगर फ्लाईओवर क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अवर अभियंता एनके सिंह से तहसील कॉलोनी, गीतानगरी कॉलोनी, आजाद नगर क्षेत्र, मकबरा मुगलूशाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में बरसात के समय होने वाले जल भराव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed