फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM on the back foot, suspension order of accountants cancelled

Bijnor News: बैकफुट पर एसडीएम, लेखपालों का निलंबन आदेश निरस्त

Tue, 23 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
SDM on the back foot, suspension order of accountants cancelled
नगीना। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद एसडीएम नितिन कुमार बैकफुट पर आ गए। उन्होंने लेखपाल संघ के तीन पदाधिकारियों के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही दस दिन से चल रहा लेखपालों का कार्य बहिष्कार भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बीती 11 सितंबर को एसडीएम ने लेखपाल संघ के जिला मंत्री अमित मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह व तहसील मंत्री जयपाल सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया था। इसके विरोध में लेखपाल एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए थे। सोमवार को तहसीलदार नगीना, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्म सिंह रवि, तहसील अध्यक्ष धामपुर प्रवीण नागर, नजीबाबाद विजय कुमार की मौजूदगी में वार्ता हुई जिसमें निलंबन वापसी पर सहमति बनी। एसडीएम नितिन कुमार ने बताया कि लेखपालों ने कार्यों को सही तरीके से करने तथा छूटे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए लिखित में दिया है। इस पर निलंबन आदेश निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed