{"_id":"5fa6ef6c8ebc3e9bac5f01ac","slug":"sdm-offers-bribe-farmer-leader-arrested-bijnor-news-mrt5100329197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को रिश्वत देने में किसान नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को रिश्वत देने में किसान नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम को रिश्वत देने की पेशकश, किसान नेता गिरफ्तार
बिजनौर। एसडीएम बिजनौर को जमीन से संबंधित एक समर्थक के मुकदमे के मामले में 25 हजार रुपये की रिश्वत की पेशकश करने पर भाकियू भानू के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को एसडीएम ने पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में किसान नेता का चालान कर दिया है। किसान नेता की जमानत नहीं हो सकी।
नजीबाबाद थाने गांव खैरूल्लापुर निवासी भाकियू भानु के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शुक्रवार को बिजनौर में तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह के मुताबिक राजेंद्र सिंह ने अपने एक समर्थक के जमीन से संबंधित उनकी कोर्ट में चल रहे मुकदमे के मामले में उन्हें 25 हजार रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की। इस बात पर गुस्साए एसडीएम ने अपने स्टेनो को पुलिस बुलाकर किसान नेता से कार्रवाई कराने को कहा। एसडीएम कार्यालय में पुलिस बुला ली गई। इसके बाद एसडीएम ने किसान नेता राजेंद्र सिंह को पुलिस के हवाले करा दिया। पुलिस राजेंद्र सिंह को शहर कोतवाली ले गई और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
किसान नेता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एसडीएम ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक राजेंद्र सिंह के मुताबिक राजेंद्र सिंह का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। भाकियू भानु जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने राजेंद्र सिंह को पद से निष्कासित कर दिया है।