फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM launched cricket competition

एसडीएम ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
SDM launched cricket competition
चांदपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में क्रिकेट प्रतियोगिता का शॉट लगाकर शुभारंभ करते एसडी? - फोटो : BIJNOR
एसडीएम ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

चांदपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में आयोजित क्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एसडीएम मांगेराम चौहान ने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग के 67 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय मुरादाबाद के प्राचार्य डॉ. संतोष गौड़, केनरा बैंक चांदपुर के शाखा प्रबंधक रणधीर सिंह, सीएचसी स्याऊ के डॉ. जहीर अहमद, प्रधान राहुल चौहान आदि रहे।

विद्यालय के प्राचार्य डीके जैन ने क्रिकेट प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। विश्वास राजपूत ने सभी विद्यार्थियों को सच्ची खेल भावना की शपथ दिलाई। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सुधीर कुमार मिश्रा पीईटी गाजीपुर, आरके मिश्रा पीईटी हाथरस को क्षेत्रीय स्तर की टीम का चयन करने हेतु मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीता सिंघल ने किया। कार्यक्रम में एसके कौशिक, संगीता बर्नवाल, एपी त्रिपाठी, मनोज कुमार, सुषमा सैनी, लता पंवार, गिरिजा प्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिमा, अनुश्री, प्रकाम्या, प्रियांशी, पूजा, श्वेता, श्रेया, तरुण, हर्षवर्धन, श्रेयांश एवं शिवा आदि छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed