{"_id":"5fe4dca88ebc3e3eb5330097","slug":"sdm-administered-oath-to-nominated-member-arun-rajput-nazibabad-news-mrt5172510145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नामित सदस्य अरुण राजपूत को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नामित सदस्य अरुण राजपूत को दिलाई शपथ
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत साहनपुर के नामित सदस्य अरुण राजपूत को पद और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने शासन की विकास योजनाओं की जानकारी दी।
नगर पंचायत साहनपुर सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष मेराज अहमद, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने साहनपुर निवासी योग विशेषज्ञ अरुण राजपूत को शासन द्वारा नामित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराई। एसडीएम ने नामित सदस्यों से दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की सलाह दी। अरुण कुमार के पिता के नाम में त्रुटि होने के कारण पूर्व में शपथ नहीं हो सकी थी।
पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह और भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने शासन की विकास योजनाओं की जानकारी दी। गुलशन प्रजापति के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व में नामित सदस्य राजकुमार प्रजापति, मो.अजीम, वरुण कौशिक, अनुज काकरान, योगेश राजपूत, अशोक राजपूत, मोंटी कर्णवाल, महबूब मलिक, संजीव शर्मा, मुकेश अग्रवाल, मास्टर रघुवीर सिंह, रोहिताश, सचिन देशवाल, मुस्तकीम, विजय वर्मा, राजीव कुमार उपस्थित रहे।