फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooty rider woman dies after being hit by a speeding container

Bijnor News: नजीबाबाद - तेज रफ्तार कंटेनर की चपट में आई महिला की मौत

Wed, 29 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 29 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman dies after being hit by a speeding container
नजीबाबाद के डबल फाटक पर कंटेनर में फंसी स्कूूटी।
- नगर के डबल फाटक फ्लाई ओवर पर मंगलवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

- सास के साथ देवी मंदिर जा रही थी महिला, हादसे में दोनों हुई थीं घायल
28एनजेडबी05ए, 05बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। आदर्श नगर निवासी स्कूटी सवार महिला कंटेनर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान देहरादून में महिला की मौत हो गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण संगठन के जिला संयोजक सचिन राठी की पत्नी कल्याणी चौधरी अपनी सास सुधा राठी के साथ देवी पूजा के लिए मंदिर जा रही थीं। नगर के डबल फाटक फ्लाई ओवर पर मंगलवार सुबह पीछे से आ रहे माल वाहक कंटेनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कंटेनर काफी दूर तक स्कूटी और महिला को खींच कर ले गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।

भाजपा नेता नितिन त्यागी ने राहगीरों की मदद से कंटेनर में फंसी स्कूटी और महिला को निकाला। गंभीर रूप से घायल कल्याणी चौधरी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर किया गया है। इंद्रेश अस्पताल देहरादून में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला की सास सुधा राठी विपरीत दिशा में गिरने से मामूली रूप से चोटिल हुई। सराय चौकी प्रभारी विकास कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर तत्काल कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed