फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooty rider dies due to former MP's car collision

Bijnor News: पूर्व सांसद की गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to former MP's car collision
बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर जमा भीड़ और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिं
- गाड़ी चालक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली
विज्ञापन

- मेरठ-पौड़़ी नेशनल हाईवे पर स्वाहेड़ी के पास हुआ हादसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव (बिजनौर)। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की गाड़ी से टक्कर लगने की वजह से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। मामले में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर नजीबाबाद के बीच स्वाहेड़ी गांव के पास हुआ।
रविवार की दोपहर स्वाहेड़ी निवासी दीपक (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह बालिया खेत से घर की तरफ लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार दीपक स्वाहेड़ी के पास ही वकील के क्रेशर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही क्रेटा कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी सवार दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह सवार थे, हादसे के बाद कार से उतरे और पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस और ग्रामीण भी पहुंच गए। बताया गया कि पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह अपनी गाड़ी से नजीबाबाद से बिजनौर आ रहे थे। गाड़ी को उनका ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद पूर्व सांसद काफी देर तक घटनास्थल पर ही मौजूद रहे। उधर, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

मामले में मृतक के भाई अरुण कुमार की ओर से क्रेटा गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि चालक असावधानी और लापरवाही से लहराते हुए गाड़ी चला रहा था। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह अपने गनर के साथ गाड़ी में बैठे हुए थे। आरोप है कि टक्कर के बाद स्कूटी गाड़ी में फंस गई। फंसी स्कूटी को आगे पीछे किया और दोबारा गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed