फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooter riding soldier died in an accident

सड़क दुर्घटना में सैनिक की मौत

Thu, 06 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Scooter riding soldier died in an accident
बिजनौर के कस्बा झालू में सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। झालू मार्ग पर गांव खारी के पास स्कूटी और डीसीएम की भिड़त में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। युवक आर्मी में था और आगरा में तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा आर्मी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ढाई बजे झालू मार्ग पर गांव खारी के पास डीसीएम की भिड़ंत में स्कूटी सवार रोहित (27) पुत्र भूदेव सिंह निवासी गांव रुकनपुर नांगल थाना हल्दौर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवक काफी समय तक सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे झालू निवासी एक युवक ने घायल युवक को पहचानकर उसके परिजनों और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रोहित आर्मी में नौकरी करता था। इस समय आगरा में तैनात था। कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर गांव आया था। बुधवार को किसी काम से बिजनौर आया था। वापस लौटते हुए यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसकी तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी और वह एक साल की बेटी का पिता था। परिजनों का कहना है यदि समय रहते कोई एंबुलेंस को फोन कर देता तो रोहित को बचाया जा सकता था। उन्होंने मृतक के शव से सोने की चेन, पर्स और मोबाइल चोरी होने का भी आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed