फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scientists gave tips for organic and mushroom farming

Bijnor News: वैज्ञानिकों ने जैविक और मशरूम की खेती करने के टिप्स दिए

Tue, 26 Nov 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Scientists gave tips for organic and mushroom farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल योजनांतर्गत जनपद स्तरीय रबी किसान तिलहन गोष्ठी का आयोजन हुआ। नगीना अनुसंधान विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला गुप्ता ने किसानों को मशरूम की खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को विकास भवन के सभागार में हुए गोष्ठी, मेले में वैज्ञानिक डॉ. शिवानी ने किसान को मृदा की जांच के विषय, तिलहन की बुवाई पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही किसानों को खेती की तकनीकी विधि, उन्नत बीज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने किसानों को तिलहन की बुआई, कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को देय सुविधाओं, अनुदान के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कृषि विभाग में चल रही योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने फसलों को कीट, रोग से बचाव के लिए तकनीकी जानकारी दी। फसलों के मानक के अनुरूप कृषि रक्षा रसायनों को प्रयोग करने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने उद्यान विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में बताया।

प्रगतिशील किसान टीकम सिंह, ओमप्रकाश ने किसानों से जैविक तरीके से खेती करने का अनुभव साझा किया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. प्रतिमा गुप्ता, सीवीओ डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल, एआर कोआपरेटिक राजवीर सिंह ने विचार रखे। तिलहन मेला का संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed