{"_id":"58752e654f1c1b912bba7d28","slug":"schools-will-now-leave-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में अब 15 तक रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में अब 15 तक रहेगा अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले में कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं को अब 15 जनवरी तक अवकाश मिलेगा। शीतलहर के चलते डीएम जगतराज ने 13 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति और अगले दिन रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। हालांकि शिक्षकों को उपस्थित रहना होगा। निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां भी उन्हें पूरी करनी होंगी।
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अर्द्ध शासकीय एवं शासकीय स्कूलों के शिक्षक पूर्व की तरह स्कूलों में उपस्थित रहेंगे तथा निर्वाचन संबंधी कार्य करेंगे। इसके आदेश जिले के सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। पहले केवल कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का अवकाश किया गया था। मंगलवार को स्कूलों में छात्रों का अवकाश रहा पर स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहे। दिनभर स्कूलों में शिक्षकों ने धूप में बैठकर समय बिताया। दूसरी ओर, मंगलवार को सुबह से ही तेज हवा के चलने से लोग परेशान रहे।