फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools will get relief from the problem of water logging

जलभराव की समस्या से विद्यालयों को मिलेगी निजात

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Schools will get relief from the problem of water logging
जलभराव की समस्या से विद्यालयों को मिलेगी निजात
विज्ञापन

बिजनौर । बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से रूबरू होने वाले परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों अब निजात मिलेगी। वजह, बेसिक शिक्षा विभाग पंचायतों में मनरेगा से इन विद्यालयों में मिट्टी भराव कराकर जलभराव समस्या खत्म करेगा। इसके लिए विभाग ने इन विद्यालयों का प्रस्ताव बनाकर मनरेगा व पंचायत राज विभाग को भेज दिए हैं।

जनपद में 1354 प्राथमिक विद्यालय, 389 कंपोजिट विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों का आपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से सुंदीकरण, फर्नीचर, ब्लैक-बोर्ड आदि मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की जा रही है। इसके बाद भी जनपद में अभी करीब 80 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या रहती है। उस दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वय निर्माण सलीम बेग ने बताया कि परिषदीय विद्यालय बिसाठ, रावली, कितरपुर, गुनिया खेडी आदि विद्यालयों की सूची बनवाई गई है। बेसिक शिक्षा विभाग मनरेगा की मदद से इन स्कूलों में मिट्टी का भराव कराकर जल भरने की समस्या से निजात दिलाएगा। ताकि आगे बरसात के दिनों में विद्यालयों के परिसर में पानी भरा नहीं रहे।
विज्ञापन

बोले बीएसए
जलभराव होने वाले विद्यालयों की सूची बनाकर व मिट्टी भराव करने के उसका प्रस्ताव बनाकर मनरेगा विभाग को भेजा जा रहा है। -जयकरन यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed