फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools open, textbooks distributed

स्कूल खुले, पाठ्य पुस्तक वितरित

Wed, 01 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Schools open, textbooks distributed
बिजनौर पुलिस लाइन में समग्र विद्यालय बच्चों को पुस्तक वितरित करते सीडीओ व बीएसए। - फोटो : BIJNOR
स्कूल खुले, पाठ्य पुस्तक वितरित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर लगभग साढे़ तीन माह बाद बुधवार को स्कूल खुले। पहले दिन अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने पाठय पुस्तक नि:शुल्क वितरित की गई। इससे पहले शिक्षकों एवं स्टॉफ द्वारा स्कूल की सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
बुधवार को जिला मुख्यालय पर समग्र विद्यालय पुलिस लाइन में मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने अभिभावकों को पुस्तकों से बच्चों को घर पर नियमित अभ्यास कराने की सलाह दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने अभिभावकों को बताया कि दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर सभी कक्षाओं से संबंधित शिक्षण सामग्री प्रसारित हो रही है। वे घर पर सुरक्षित रहते हुए बच्चों का शिक्षण जारी रख सकते है। इसके अलावा अगर स्मार्ट फोन रखते हैं तो दीक्षा एप एवं शिक्षकों द्वारा संचालित वॉटसएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षण सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अभिषेक राज ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षा एक में नव प्रवेशित तीन छात्र-छात्राओं सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को पुस्तकों का वितरण किया। इसके अलावा पुस्तक वितरण से पूर्व विद्यालय को सैनिटाइज किया गया तथा विद्यालय में आने वाले अभिभावकों को मास्क वितरित कर हाथों को भी सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक मोहम्मद आसिफ मसूद, पूनम शर्मा, रितु चौधरी, शमशुल हसन, अमित कुमार पाठक, अभिभावक सुनील कुमार, मिथुन, मसरूर अहमद अंसारी, शहजादी, पिंकी, कृष्णा देवी, मीनाक्षी, शाहीन, बॉबी, दीपा शर्मा, मीना, इमराना, सोहन सिंह, सुशील कुमार, सुनील कुमार अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed