{"_id":"6751f64cfba48e0f3b045864","slug":"school-vehicle-went-out-of-control-and-overturned-16-students-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-137423-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन, 16 विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन, 16 विद्यार्थी घायल
विज्ञापन
- ई-रिक्शा को बचाने में हुआ हादसा, एसकेएस पब्लिक हाईस्कूल का था वाहन
- प्राथमिक उपचार के बाद 13 बच्चों को भेज दिया घर, तीन हायर सेंटर रेफर
- क्षमता से अधिक विद्यार्थी ले जाने पर पुलिस ने वाहन को सीज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। नगीना-हरेवली मार्ग पर ई-रिक्शा को बचाने में स्कूल वाहन (टाटा मैजिक) अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए। 13 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर, क्षमता से अधिक विद्यार्थी ले जाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
नगीना-हरेवली मार्ग पर ग्राम बूढ़ावाला के पास एसकेएस पब्लिक हाईस्कूल है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे इस स्कूल की वैन विद्यार्थियों को लेकर आ रही थी। स्कूल से चंद कदम की दूरी पर अचानक सामने आया ई-रिक्शा से बचाने में वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
वैन पलटते ही उसमें सवार बच्चों की चीख पुकार मच गई। इसमें 16 बच्चे घायल हो गए। राहगीरों की मदद से बच्चों को तुरंत नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. नवीन कुमार ने बताया कि आवेश (15) निवासी ग्राम इनायतपुर, उवैद (11) पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम मनव्वरपुर सैद और सुमैया (7) पुत्री नसीम निवासी ग्राम इनायतपुर को अधिक चोट होने के कारण बिजनौर रेफर कर दिया गया है। शेष बच्चों को मामूली चोट आई थी, जिनको उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
उधर, सीओ सर्वम ने बताया कि क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को ले जाने पर वाहन को सीज कर दिया है। एआरटीओ की ओर से भी जांच शुरू कर दी गई है।