फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School operators will have to provide vehicles for elections

स्कूल संचालकों को देने होंगे चुनाव के लिए वाहन

Thu, 08 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
School operators will have to provide vehicles for elections
नजीबाबाद में खड़ी स्कूल बस। - फोटो : NAZIBABAD
स्कूल संचालकों को देने होंगे चुनाव के लिए वाहन
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने स्कूल संचालकों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने वाहन उपलब्ध न कराने वाले स्कूल संचालकों और संबंधित ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधक बनने की कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
एसडीएम परमानंद झा ने नजीबाबाद क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल संचालकों और उनके प्रतिनिधियों की बुधवार को बैठक ली। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान टीमों को मतगणना स्थल तक पहुंचाने, मत पेटियों को सुरक्षित मतगणना स्थल तक लाने के लिए प्राइवेट स्कूलों के वाहनों की मदद ली जानी है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के प्रयास के बावजूद अनेक स्कूलों ने वाहन उपलब्ध कराने में आनाकानी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया हेतु दो दिन के लिए 17 अप्रैल की शाम तक स्कूल वाहन ड्राईवर सहित उपलब्ध न कराने वालों पर शिकंजा कसेगा। स्कूल संचालकों और संबंधित ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रतिनिधियों की ओर से बैठक में कुलदीप कुमार, योगेंद्र कुमार, विनय कौशिक सहित कई स्कूल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed