{"_id":"5f245f078ebc3e63b66d5c75","slug":"school-closed-due-to-inspection-teacher-absent-bijnor-news-mrt4940623102","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में स्कूल बंद मिले, शिक्षक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में स्कूल बंद मिले, शिक्षक नदारद
विज्ञापन

नूरपुर। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय ढेली अहीर एवं प्राथमिक विद्यालय अथाई अहीर बंद मिले।
बीईओ डीएल राणा ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए खामियां पकड़ी। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय ढेली अहीर बंद पाया गया तथा सहायक अध्यापिका श्रुति सिंह एवं सहायक अध्यापिका फातिमा अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय प्रांगण में सफाई एवं पुताई भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। प्राथमिक विद्यालय अथाई अहीर भी निरीक्षण के दौरान बंद मिला। सहायक अध्यापक कपिल और दीपिका अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का सही उपयोग नहीं पाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अथाई अहीर में तीन सहायक अध्यापकों में एक शिक्षिका उपस्थित पाई गई।
प्राथमिक विद्यालय भूतपुरी में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए जबकि शासन द्वारा कंपोजिट ग्रांट का कोई उपयोग नहीं पाया गया। विद्यालय में पुताई नहीं थी, वहीं शौचालय और रसोई का फर्श टूटा हुआ पाया गया। संविलयन विद्यालय मुजाहिदपुर में सभी शिक्षक एवं शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। अन्य कार्य भी संतोषजनक पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राणा ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया जाएगा।