{"_id":"5a4535cd4f1c1b4c528bc368","slug":"school-bus-escape-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटने से बची स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटने से बची स्कूल बस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर हादसे के बाद मिनी ट्रक में फंसा क्लीनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की बस बुंदकी मार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बस में सवार कुछ विद्यार्थियों को चोटें आईं। उधर, बिजनौर मार्ग पर ऑयल टैंकर और मिनी ट्रक के बीच भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे नजीबाबाद से आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की द्वारिकेश नगर जा रही स्कूल बस गांव लाठीपुरा के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। ई-रिक्शा से टकराकर बस सड़क से काफी नीचे गड्ढे में पलटने से बाल-बाल बची। हादसे में ई-रिक्शा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक घटनास्थल पर बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार स्कूली बच्चों आकांक्षा, सौरभ, गर्वित, इशु, श्रेया, भारती आदि में चीख-पुकार मच गई। कुछ बच्चों को चोटें भी आईं। घटना की सूचना मिलने से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। कई अभिभावक घटनास्थल पर पहुंच गए।
उधर, स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अन्य वाहन से स्कूल बुला लिया। घटना से गुस्साए परिजन भाजपा नेता हिमांशु राजपूत, भारती चौहान, पूर्णिमा मित्तल, विनोद परमार स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने जर्जर बसों को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के निकट शाम करीब चार बजे इंडियन ऑयल के टैंकर एचआर 37बी 7439 और मिनी ट्रक यूपी 83बीटी 1036 में टक्कर हो गई। घटना में मिनी ट्रक का चालक फिरोजाबाद निवासी नीरज एवं क्लीनर राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। टकराए दो वाहनों की चपेट में आने से एक बाइक चालक गांव गाजीपुर निवासी अय्यूब को भी काफी चोटें आईं। हादसे के बाद क्लीनर मिनी ट्रक में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। चालक घटनास्थल पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। उधर, क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे के बीचोंबीच खड़े होने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अलग कराकर जाम खुलवाया।