फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School building construction started, BEO laid the foundation

Bijnor News: हाईवे में आए स्कूल भवन का 11 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

Sun, 27 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
School building construction started, BEO laid the foundation
नजीबाबाद के मोचीपुरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की नींव रखतीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोचीपुरा के भवन निर्माण की नींव रखी। 11 लाख रुपये की लागत से चार कमरों का भवन निर्मित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोचीपुरा भवन हाल ही में मेरठ-पौड़ी हाईवे चौड़ीकरण में आने के बाद शिक्षा विभाग नया भवन निर्माण करा रहा है। ग्राम प्रधान मो. दिलशाद, मुख्य अध्यापिका शहला अंजुम की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल ने नए भवन निर्माण की बुनियाद रखी। प्राइमरी विद्यालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ ने शिक्षकों और अभिभावकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं अनुज, दिव्या, अनिकेत, रिहान, शाहनवाज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आबिद कुरैशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में तनवीर अहमद, उमेश कुमार, मोनिका चौधरी, रोहिताश्व सिंह, नीलम देशवाल, मेघराज, पृथ्वी सिंह, सुनील, विपिन, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed