फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scholarship will be given to the winners of Sanskrit talent search exam

Bijnor News: बिजनौर - संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Scholarship will be given to the winners of Sanskrit talent search exam
- शासन से परीक्षा के लिए तीन वर्ग निर्धारित, आवेदन करने के लिए आज आखिरी दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा में आवेदन करने के लिए आज आखिरी दिन है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को हर माह छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा में यूपी बोर्ड के 387 स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।



शासन ने संस्कृत भाषा के पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के लिए संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा शुरू की है। अब तक केवल गणित व विज्ञान की प्रतिभा खोज परीक्षा होती है। यह परीक्षा जिला, मंडल तथा राज्य स्तर पर होनी है। परीक्षा के तीन वर्ग हैं। प्रथम वर्ग में कक्षा 06, 07, 08 द्वितीय वर्ग में कक्षा 09, 10 तथा तृतीय वर्ग में कक्षा 11,12 के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन




प्रश्नपत्र 100 अंक का होगा। प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। विद्यार्थी को सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने हैं। पेपर 80 अंक के सवाल वेद, साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष दर्शन तथा 20 अंक के सवाल इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र व अर्थशास्त्र के होंगे। आवेदन www.upmssp,com पर करना है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि परीक्षा में सफल प्रत्येक वर्ग के 30-30 विद्यार्थियों को 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार तीनों वर्गों के 90 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed