फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saw arrangements on Distillery Plant

डिस्टिलरी प्लांट पर व्यवस्थाओं को देखा

Sun, 08 Oct 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 08 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Saw arrangements on Distillery Plant
सीएम के आगमन के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल के नवनिर्मित डिस्टिलरी प्लांट के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने प्लांट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


चीनी मिल संघ के पूर्व एमडी डॉ.बीके यादव के प्रयासों से किसान सहकारी चीनी मिल में डिस्टिलरी प्लांट का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण पूरा होने पर अब इसके शुभारंभ की तैैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्तूबर माह में ही डिस्टिलरी प्लांट के शुभारंभ की अंतिम चरण की कोशिशें जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डिस्टिलरी प्लांट के शुभारंभ के लिए नजीबाबाद पहुंचने की संभावना के चलते रविवार शाम जिला प्रशासन डिस्टिलरी प्लांट पहुंचा। डीएम जगतराज, एसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम सुरेंद्र राम ने सीएम दौरे के मद्देनजर हैलीपैड, सभा स्थल आदि स्थानों का चयन किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह सहित मिल अधिकारी एवं कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed