फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sard mausam mein katar mein lage rahe pariwar

सर्द मौसम में भी कतार में लगे रहे परिवार

Wed, 21 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
sard mausam mein katar mein lage rahe pariwar
बिजनौर में बैंक पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सर्द हवाओं के बीच कोहरे और ठंड के मौसम में मंगलवार को भी ग्राहक कैश निकालने से लेकर जमा करने के लिए कतारों में जूझते रहे। कुछ परिवारों से तो कई सदस्य लाइन में लगे रहे ताकि किसी का तो नंबर आ ही जाए। ऐसे हाल में ही इलाहाबाद बैंक में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया तथा बैंक के बाहर जाम भी लगाया। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के सामने भी ग्राहकों ने काफी देर तक हंगामा किया। कई बैंकों के एटीएम खाली पड़े रहे तथा बैंकों में धनराशि निकालने और जमा करने को भी भीड़ लगी रही। हंगामा करने वाले ग्राहकों ने कहा कि बैंक कर्मचारी कैश नहीं होने की बात कह रहे हैं। वहीं, जो लोग बैंक में धनराशि जमा करने जा रहे हैं, उन्हें भी नहीं जाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


काफी हंगामे के बाद बैंक में पुराने नोट जमा कराए गए। दूसरी ओर, सिविल लाइन में एचडीएफसी बैंक पर भी लोगों ने हंगामा किया। ग्राहकों का कहना है कि बैंक का एटीएम शुरू में चल रहा था पर कुछ देर बाद धनराशि खत्म होने की बात कह कर बंद कर दिया गया। काफी देर तक बैंक के बाहर हंगामा किया गया। साथ ही नगर के कई बैंकों के एटीएम पर ताले लटके रहे। मंगलवार को खास बात ये रही कि बैंकों में पुरानी करेंसी के पांच-पांच हजार रुपये ही जमा कराए गए। अधिकांश बैंकों पर पुराने नोट जमा करने वालों की भी भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगदी न मिलने से परेशान

धारूवाला। गांव मकसूदनपुर हफीज स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से ग्राहकों को धनराशि नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को भी कुछ देर तक बैंक से धनराशि निकाली जा सकी तथा बाद में कैश खत्म होने की बात कह कर ग्राहकों को वापस कर दिया गया। दूसरी ओर, धर्मनगरी स्थित पीएनबी बैंक की स्थिति भी नहीं सुधर पा रही है। क्षेत्र में करीब एक दर्जन गांव के लोगों को खाते हैं। खातेधारक अधिकांश मजदूर व किसान हैं जो आए दिन बैंक की लंबी कतार में लगे रहते हैं। 
एसबीआई में ताला लगा, ग्राहकों का हंगामा

मंडावर। मंडावर की एसबीआई ब्रांच से भुगतान नहीं होने पर ग्राहकों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया तथा बैंक कर्मचारियों पर पुराने नोट भी नहीं लेने का आरोप लगाया। आरोप है कि बैंक कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर मंडावर स्थित एसबीआई की शाखा पहुंचे तथा बैंक में एंट्री करने के उपरान्त कर्मचारियों ने अंदर से बैंक में ताला जड़ दिया। इससे कतार में खड़े ग्राहकों को परेशानी भी हुई। बैंक का गेट खुलवाने की गुहार लगाई पर कर्मचारियों के ताला नहीं खोलने पर हंगामा किया गया। सुरेश, सतीश , रावेंद्र राजपूत, रायबहादुर,  ओमवती, समरकली  और पूनम का कहना कि बैंक कर्मचारियों ने आते ही ताला लगा दिया। जिन लोगों को बैंक में पुराने नोट जमा करने थे, वो भी बाहर खड़े रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खातेधारकों को समझाया। बाद में पुराने नोट जमा कराए गए।

दो हजार के लिए ठंड में कतार

नींदडू़। ठंड और कोहरे के बीच मात्र दो हजार रुपये पाने के लिए रात तीन बजे से कपड़े लपेटे कतार में लगे ग्रामीण उपभोक्ताओं को पुलिस की देखरेख में दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया गया। उपभोक्ताओं ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा होना बताया है। नींदडू़ खास, बाजीदपुर, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, महाबतपुर बीरू, कोटरा टप्पा, अंथाईशेख आदि गांवों के ग्राहक रात से ही कतार में लगने शुरू हो गए। मोहम्मद रहमान, फरहा नाज, बलवीर सिंह, हसीनुद्दीन, प्रवीन सिंह, खालिद इमरान, मोहम्मद रफी, नदीम अहमद, नाजमा खातून, नफीसा खातून, नसीमा खातून, अकीला खातून ने बताया कि ठंड में घंटों तक कतार में लगने पर भी कैश नहीं मिल पाया। उधर, शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को दस लाख रुपये ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed