{"_id":"64c16f4a0b64d5ba0a0cc727","slug":"sarbhang-baba-came-in-support-of-sevadar-met-sp-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-7788-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सेवादार के समर्थन में आए सरभंग बाबा, एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सेवादार के समर्थन में आए सरभंग बाबा, एसपी से की मुलाकात
Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
- सेवादार पर कुछ लोगों ने बाबा को नजरबंद रखने का आरोप लगाते हुए की थी शिकायत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चिड़ियापुर के आश्रम पर रहने वाले जिस सेवादार के खिलाफ तमाम लोग पुलिस से शिकायत कर रहे थे, अब सरभंग बाबा उसके समर्थन में उतर आए। आश्रम से चलकर सरभंग बाबा पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात की। पुलिस अफसरों ने भी बाबा की बात पर हामी भरी।
बुधवार को सरभंग बाबा पुलिस कार्यालय पहुंचे तो पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। बाबा को तुरंत ही एसपी कार्यालय में आदर सत्कार के साथ बैठाया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सरभंग बाबा की बातों को सुनकर समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने भी बाबा की बात को सुना। बाबा ने पुलिस अफसरों से कहा कि कुछ लोग उन्हें नवादा ले जाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवादार बीनू त्यागी उन्हें खाना खिलाता है और देखरेख करता है।
बता दें कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि चिड़ियापुर आश्रम में सरभंग बाबा को नजरबंद करके रखा गया है। यह आरोप उनके ही एक सेवादार पर लगाया गया था। जिसे लेकर कई बार शिकायत की गई। आखिरकार इसी मसले को लेकर सरभंग बाबा एसपी से मिलने पहुंचे। पुलिस कार्यालय में बाबा को खास तवज्जो दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि करीब 15 साल पहले तक सरभंग बाबा नवादा तुल्ला के आश्रम में रहा करते थे। इसके बाद उन्होंने बिजनौर शहर के निकट तीबड़ी में अपना ठिकाना बनाया। अब सालों से चिड़ियापुर के आश्रम में रह रहे हैं। जहां पर उनसे आशीर्वाद लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।