फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sant Nirankari members will run cleanliness campaign on Malan river

बिजनौर: संत निरंकारी सदस्य मालन नदी पर चलाएंगे स्वच्छता अभियान

Sat, 18 Feb 2023 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari members will run cleanliness campaign on Malan river
नजीबाबाद में प्रदूषित मालन नदी, यहां चलेगा स्वच्छता अभियान।
फोटो-17एनजेडबी06आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के स्वच्छ जल- स्वच्छ मन मिशन में संत निरंकारी मंडल नगर में 26 फरवरी को मालन नदी स्वच्छता अभियान चलाएगा।
संत निरंकारी मंडल के मुखी मोहन खुराना, सेवादल संचालक मुकेश सहगल, सहायक संचालक निशा, शिक्षक संजीव हल्दिया और देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में 150 निरंकारी मंडल सदस्य 26 फरवरी को सुबह आठ बजे से मालन नदी स्वच्छता अभियान चलाएंगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली की संयुक्त सचिव उमा नंदूरी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत देशभर के करीब एक हजार स्थानों पर स्वच्छ जल- स्वच्छ मन मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय ने संत निरंकारी मंडल को इस मिशन का नेतृत्व सौंपा है। संत निरंकारी सेवादल संचालक मुकेश सहगल ने बताया कि स्वच्छ जल-स्वच्छ मन मिशन के अंतर्गत मालन नदी को काली मंदिर क्षेत्र से हाईवे स्थित मालन नदी पुल तक संत निरंकारी मंडल के सदस्य साफ करेंगे। संत निरंकारी मंडल की ओर से एसडीएम विजय वर्धन तोमर को नगर पालिका परिषद के माध्यम से नदी स्वच्छता अभियान के लिए आवश्यक कूड़ा गाड़ी और सफाई संबंधी उपकरण उपलब्ध कराने को पत्र सौंपा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed