फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sankalp now leftenant

लेफ्टिनेंट बने संकल्प ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
sankalp now leftenant
लेफ्टिनेंट बनने के बाद बिजनौर कासंकल्प अपने माता पिता के साथ। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जिले के संकल्प शर्मा ने थल सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में संकल्प शर्मा की वर्दी पर दो स्टार सज गए। संकल्प शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर उसके परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


संकल्प शर्मा ने साल 2012 में अपने पहले प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की और पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लिया। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत 2015 में संकल्प ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में थल सेना का एक साल का विशेष परीक्षण प्राप्त किया। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में संकल्प शर्मा को लेफ्टिनेंट का पद दिया गया है।
विज्ञापन


संकल्प ने एथलेटिक्स में भी भाग लेते हुए क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन किया। संकल्प ने प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर के सेंट मेरी और इंटर मेरठ के एक कॉलेज से किया है। उनके पिता योगेंद्र  शर्मा की फोटोग्राफी की दुकान है जबकि माता डॉ. सीमा शर्मा कृष्णा कॉलेज में प्राचार्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed