{"_id":"575da9504f1c1b0e4211badd","slug":"sankalp-now-leftenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट बने संकल्प ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट बने संकल्प ने बढ़ाया जिले का मान
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बनने के बाद बिजनौर कासंकल्प अपने माता पिता के साथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के संकल्प शर्मा ने थल सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में संकल्प शर्मा की वर्दी पर दो स्टार सज गए। संकल्प शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर उसके परिजनों में खुशी की लहर है।
संकल्प शर्मा ने साल 2012 में अपने पहले प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की और पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लिया। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत 2015 में संकल्प ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में थल सेना का एक साल का विशेष परीक्षण प्राप्त किया। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में संकल्प शर्मा को लेफ्टिनेंट का पद दिया गया है।
संकल्प ने एथलेटिक्स में भी भाग लेते हुए क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन किया। संकल्प ने प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर के सेंट मेरी और इंटर मेरठ के एक कॉलेज से किया है। उनके पिता योगेंद्र शर्मा की फोटोग्राफी की दुकान है जबकि माता डॉ. सीमा शर्मा कृष्णा कॉलेज में प्राचार्य हैं।