फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitized the hot spot area

हॉट स्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज किया

Tue, 12 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sanitized the hot spot area
चांदपुर के हॉटस्पॉट क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में सैनिटाइज करते नगरपालिका कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
हॉट स्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज किया
विज्ञापन

चांदपुर नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते नगरपालिका के कर्मचारी नगर को सैनिटाइज कर कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रयासरत हैं। कर्मचारियों ने नगर के हॉट स्पॉट क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया।

कोरोना वायरस का कहर नगर में बरस रहा है। नगर में कोरोना संक्रमित 15 हो गए थे, जिसमें एक कानपुर में मिला जमाती भी शामिल है। तीन के ठीक हो जाने व एक की मृत्यु हो जाने पर एक्टिव केस 11 रह गए हैं। प्रशासन कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह से जुटा हुआ है। ऐसे में नगरपालिका कर्मचारी नगर में कीटनाशक का छिड़काव कर अपना योगदान दे रहे हैं। मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने राहत अली की देखरेख में हॉट स्पॉट मोहल्ला कायस्थान, पतियापाड़ा, सीएचसी स्याऊ, क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर बना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आदि में कीटनाशक का छिड़काव कर सैनिटाइज किया। नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि कोरोना की जंग में नगरपालिका कर्मचारी नगर की साफ-सफाई, नगर को सैनिटाइज करने में कर्मयोद्घा की तरह से डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed