फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitation workers' strike continues

सफाई कर्मचारियों का धरना जारी

Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues
सफाई कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन

नूरपुर। सफाई कर्मचारी से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काम बंद कर नगरपालिका कार्यालय में धरना दिया।
दो दिन पहले स्योहारा रोड पर सफाई करते समय नगरपालिका के सफाई कर्मचारी मानवेंद्र सिंह के साथ मोहल्ला रामनगर निवासी बिजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह व कल्लू ने मारपीट की थी। मानवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के विरोध में सोमवार को सभी सफाई कर्मचारी काम बंद कर पालिका कार्यालय में धरना देकर बैठ गए थे। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि आरोपी पीड़ित सफाई कर्मचारी का सोने का लॉकेट व फोन भी छीनकर ले गए। उन्होंने आरोपियों पर लूट व बलवे की रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया था। पुलिस ने रात में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सफाई कर्मचारी आरोपियों पर लूट की धाराएं बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे और मंगलवार को भी काम बंद कर धरने पर बैठ गए।

दो दिन से नगर की सफाई व्यवस्था ठप होने से सड़कों पर जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए। सफाई कर्मचारियों का कहना है किजब तक उनकी मांग नही मानी जाएगी वह काम पर नही लौटेंगे। धरना देने वालों में धरना देने वालों में अशोक कुमार, रवि कुमार, उमेश, मोनू, कुलदीप, संजीत, तुलाराम, ओमकार, अंकुश, बंटी, मुकेश, शारदा अंजू आदि थे। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed