{"_id":"6a4418ef9549107d150786f8","slug":"sanitation-worker-found-dead-in-house-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-183812-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घर में मृत पड़ा मिला सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घर में मृत पड़ा मिला सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
किरतपुर। नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में रह रहे सफाई कर्मचारी अरुण (28) का शव मंगलवार शाम उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फर्श पर पड़ा मिला। शव के आसपास खून फैला हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव अंगाखेड़ी निवासी अरुण (28) पुत्र ब्रह्मपाल वर्ष 2012 से किरतपुर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में अपना मकान बनाकर रह रहा था। वह मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार अरुण की पत्नी पूनम करीब एक माह पहले उपचार कराने के लिए अपने मायके गई थी। पत्नी का कहना है कि सोमवार की शाम तक उसकी अरुण से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। मंगलवार देर शाम जब वह अपने आठ वर्षीय पुत्र अंश के साथ घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। आसपास के लोगों को बुलाने के बाद पुत्र अंश को दीवार फांदकर घर के अंदर भेजा गया। अंश ने अंदर से दरवाजा खोला तो कमरे में अरुण का शव बेड के पास फर्श पर पड़ा मिला। शव के आसपास खून फैला हुआ था और तेज दुर्गंध आ रही थी।
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी पूनम ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।