फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitary workers asked for an honorarium

सफाई कर्मचारियों ने मांगा बढ़ा मानदेय

Wed, 04 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sanitary workers asked for an honorarium
सफाई कर्मचारियों ने मांगा बढ़ा मानदेय
विज्ञापन

बिजनौर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने 12 मार्च तक एरियर और रुके मानदेय का भुगतान कराकराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और जिला मंत्री जय सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को ज्ञापन देकर बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को वर्षों से हर महीने 5400 रुपये का मानदेय भुगतान किया जाता है। जबकि दो माह पूर्व तक केवल पांच हजार रुपये मासिक ही दिया जा रहा था। बताया कि कई बार सेवा प्रदाता कंपनी के मुख्य प्रबंधक से इस बारे में कई बार यह मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि मजदूरी अधिनियम के अनुसार कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 318 रुपये प्रतिदिन होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश सिंह सैनी, कमल कुमार, मदन कुमार, देवेंद्र कुमार गौतम, राज कमल शर्मा, संजय कुमार, मनोज कुमार, अंकित कुमार, अजय पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed