{"_id":"618037d2f67aec077168f015","slug":"sandeepnath-of-bijnor-ready-to-make-a-splash-on-youtube-bijnor-news-mrt5632864182","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब रिलीज होगा संदीपनाथ का एक और गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू ट्यूब रिलीज होगा संदीपनाथ का एक और गीत
विज्ञापन
गीतकार संदीप नाथ।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू-ट्यूब पर फिर धूम मचाने को तैयार बिजनौर के संदीपनाथ
बिजनौर। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बना चुके बिजनौर जिले के संदीपनाथ के गीत, लेखन के साथ-साथ उनकी आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यू-ट्यूब पर दो गीत पहले ही धमाल मचा चुके हैं। अब एक और गीत मंगलवार की सुबह रिलीज किया जाएगा।
धामपुर के रहने वाले गीतकार और लेखक संदीपनाथ का लिखा और संगीतबद्ध किया गया गीत मेरे टुकड़े मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। यू ट्यूब पर रिलीज होने वाले इस गीत के वीडियो का निर्देशन हैरी खालसा और कहानीकार सरोमी ने किया है। यह गीत दिल्ली के प्रशांत गुप्ता और एमी शौकीन पर फिलमाया गया है। दोनों ही कलाकार रंगमंच से जुड़े हुए हैं। गीतकार संदीपनाथ ने बताया कि मेरे टुकड़े गीत एक दर्दभरा नगमा है, जो लोगों को बहुत पसंद आएगा।
आशिकी टू का गाना लिख पाई बड़ी पहचान
आशिकी टू फिल्म में ‘सुन रहा है न तू, रो रहा हूं मैं’ गाना लिखकर संदीपनाथ का कद बॉलीवुड में और बढ़ गया था। यूं तो वह अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं। इससे पहले रंगरेज गाने को उन्होंने लिखने के साथ-साथ अपनी आवाज भी दी थी। वहीं ‘डीएनए में गांधी जी’ फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं।