फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute to farmer Messiah Baba Tikait

भाकियू संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह पुण्य तिथि पर किया नमन

Fri, 15 May 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Salute to farmer Messiah Baba Tikait
किसान मसीहा बाबा टिकैत को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर/नगीना/हल्दौर। किसानों के मसीहा, भाकियू के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों ने उन्हें नमन किया। किसानों ने कोरोना योद्धाओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटे।
भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में घरों में हवन कर बाबा टिकैत को याद किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, मंडल महासचिव अतुल कुमार, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने गांव रशीदपुर गढ़ी में बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिगंबर सिंह ने कहा कि किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। किसान एकजुट होकर ही अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इस दौरान सुनील प्रधान, दीपक तोमर, आशीष चौधरी, सोहित बालियान, शशांक चौधरी, मोहित बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गांव फरीदपुर भोगी समिति में हुए कार्यक्रम में बाबा टिकैत को नमन किया। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को हक के लिए लड़ना सिखाया। किसानों व समिति सदस्यों को मास्क व सैनिटाइजर बांटा गया। इस दौरान सतेंद्र राठी, शीशराम सिंह, सुभाष काकरान, राजू पहलवान, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन के बार हॉल में हुए कार्यक्रम में बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, महासचिव नवदीप सिंह, सौरभ चौधरी, विवेक चौधरी, निपेंद्र देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर के गांव बागडपुर स्थित बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के समक्ष हवन यज्ञ किया। इसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, रोहताश सिंह, लुधियान सिंह, नवनीत कुमार, बबली, प्रमोद आदि मौजूद रहे। गांव अहरौला में किसान यूनियन ने बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर बाबा टिकैत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इसमें महीपाल सिंह, नरेश कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
नगीना में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 9वीं पुण्यतिथि पर पदाधिकारियों ने अपने घरों में यज्ञ कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़ापुर डॉ धर्मवीर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, ओमपाल सिंह गहलोत आदि रहे।
हल्दौर में भाकियू प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह के आवास पर हवन-यज्ञ किया गया। इस मौके पर भाकियू के नगर अध्यक्ष टीकम सिंह, देवेंद्र आर्य, ठा. योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार भोले, नरेंद्र नाथ, सुरेंद्र पाल सिंह, हुकम सिंह, जयपाल सिंह, राजन चौहान, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार आदि रहे ।
बाबा टिकैत को बताया किसानों का मसीहा
नजीबाबाद/धामपुर। भाकियू के संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि किसानों ने घर पर रहकर मनाई तथा उनके किसान उत्थान मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा एवं किसान नेता चौ. ईशम सिंह, डा. रितेश सैन, अरविंद विश्वकर्मा, मनोज राठी, राजेश चौहान और सुरेश कुमार ने चौ. महेंद्र सिंह टिकैैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। किसान मित्र मंडल के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला सचिव महेंद्र सिंह, कमलवीर, गौरव चौधरी, डा. महेंद्र सिंह ने चौ. महेंद्र सिंह को किसानों का मसीहा बताया। उनकी पुण्य तिथि पर गांव मनोहरवाला के सफाईकर्मी मनोज कुमार और सुशील कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उधर भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह ने भी चौ. महेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

धामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के आवास पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 9वीं पुण्यतिथि मनाई। उन्हें नमन कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, कविराज सिंह, सोनू चौधरी, अजयपाल सिंह आदि रहे। स्योहारा के गांव जटनंगला में हवन कर बाबा टिकैत करे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामचरण सिंह, गजराम सिंह, सत्यवीर सिंह, कुमारपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed