फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute the spirit of martyrs today

शहीदों के जज्बे को सलाम करेंगे आज

Mon, 15 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 15 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Salute the spirit of martyrs today
नजीबाबाद में आजादी का जश्न मनातीं लायनेस क्लब की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में जिला छह दिन से 70वें आजादी के जश्न में डूबा है। आज विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदों के जज्बे को सलाम किया जाएगा। लोगों को स्वतंत्रता और स्वच्छता का संदेश देने के लिए आज एसआरएस मॉल में हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। गांव, गली मोहल्लों में चौपालों पर आजादी के इतिहास की चर्चा का कार्यक्रम है। डीएम बी चंद्रकला ने रविवार को स्वच्छता पथ का लोकार्पण करने के साथ  पेंटिंग अभियान का शुभारंभ किया। डीएम बी चंद्रकला के निर्देश पर प्रशासन ने नौ अगस्त से जन गण मन स्वतंत्रता और स्वच्छता अभियान सप्ताह का श्रीगणेश किया था। इस दौरान स्कूलों में देश की स्वतंत्रता विषय पर सामान्य ज्ञान , डिबेट और स्लोगन प्रतियोगिताएं हुई। आजादी के इतिहास से  युवाओं को रूबरू कराने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर शहरों तक चौपाल चर्चा के कार्यक्रम हुए। कन्या भ्रूण  हत्या, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, खुले में शौच मुक्त अभियान       के बारे में संदेश दिया। रविवार को डीएम ने नुमाइश चौराहे के पास स्वच्छता पथ का लोकार्पण किया। इस दौरान सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर अनुज सिंह, पालिका चेयरमैन फरीद अहमद, ईओ इंद्रपाल सिंह आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आजादी के परवानों को किया नमन
नजीबाबाद में लायनेस क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभक्ति गीतों के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों और राष्ट्रभक्तों को याद किया। प्राथमिक  विद्यालय शेखपुर गढू में लायनेस क्लब की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल,  सचिव वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। वंदेमातरम और राष्ट्रगान से शुरू हुए कार्यक्रम में तिरंगा परिधान पहने लायनेस सदस्याओं ने आजादी के परवानों को नमन  किया। मोना कर्णवाल ने बच्चों से देशभक्ति से जुड़े प्रश्न किए।  इस  मौके पर स्वतंत्रता के मायने को भी समझाया। इस मौके पर अनुराधा माथुर, डॉ. राखी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शैफाली अग्रवाल, काजल अरोड़ा, डॉ.मधु ने देशभक्ति गीत गाए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने दीं शुभकामनाएं
बिजनौर(ब्यूरो)। डीएम बी चंद्रकला और एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के लोगों को 70वें स्वतंत्रता दिवस की सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। डीएम ने कहा है कि 15 अगस्त देश के इतिहास में स्वर्णमय अक्षरों में अंकित है। देश की आजादी  का तोहफा समस्त धर्मों, संप्रदायों, वर्गों के लोगों की एकता और आपसी बंधुत्व का सुपरिणाम है। आइए राष्ट्र की अखंडता,  एकता को मजबूत करने की शपथ लें तथा देश की समृद्धि के लिए जुट जांए। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी जिले के लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed