{"_id":"6a233345152dd8ac910bfd01","slug":"salawatnagar-is-not-getting-water-due-to-non-construction-of-overhead-tank-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181440-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ओवरहेड टैंक नहीं बनने से सलावतनगर को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ओवरहेड टैंक नहीं बनने से सलावतनगर को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
अफजलगढ़। ग्राम पंचायत सलावतनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है, लेकिन योजना के करीब चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यह काम पूरा नहीं हुआ। ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
पंचायत में तीन दिसंबर 2022 को ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य तीन जून 2024 तक पूरा किया जाना था लेकिन ओवरहेड का निर्माण कार्य अब तक भी पूरा नहीं कराया जा सका। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड संस्था के द्वारा करीब 291.55 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। इस ओवरहेड टैंक से करीब आठ सौ परिवारों को पेयजल का लाभ मिलना प्रस्तावित है लेकिन विभागीय हीलाहवाली के चलते चार वर्ष बीतने के बाद काम पूरा नहीं हो सका। वैसे गांव में पाइप लाइन बिछाने सहित नलकूप का बोरिंग करा दिया गया है। बोरिंग से ही कभी-कभी पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन इससे ऊंचाई पर स्थित घरों में पानी नहीं पहुंच पाता।
ग्रामीण तारा सिंह का कहना है कि चार वर्ष बाद भी ओवरहेड टैंक नहीं बन सका। पाइप लाइन बिछा दी गई है, बोरिंग भी हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें पानी नहीं मिल पाया है। शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीण गोविंद सिंह का कहना है कि विभाग की उदासीनता के चलते चार वर्ष बाद भी ओवरहेड टैंक नहीं बना है। इससे उन्हें स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है। शीघ्र पानी की आपूर्ति शुरू की जानी चाहिए।
ग्रामीण नरेश कुमार का कहना है कि पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की शीघ्र आपूर्ति की जाए।
ग्रामीण निहाल सिंह का कहना है कि ओवरहेड टैंक तो बना नहीं है। गांव में पाइप लाइन तक बिछ चुकी है। बोरिंग भी करा दिया गया है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिला।
सलावतनगर में योजना का लगभग पूरा काम हो गया है। वर्तमान में ओवरहेड निर्माण का कार्य चल रहा है। अभी पानी की सीधे सप्लाई दी जा रही है।
....राकेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम, बिजनौर