फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sakendra will be the presidential candidate from BJP

भाजपा से साकेंद्र होंगे जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी

Tue, 01 Jun 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sakendra will be the presidential candidate from BJP
भाजपा से साकेंद्र होंगे जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर आखिरकार भाजपा ने पत्ते खोल ही दिए। सोमवार की देर रात भाजपा हाईकमान ने साकेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। साकेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं, ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी।
भाजपा की जिला पंचायत चुनाव में आठ सीटें आई थीं। इन सदस्यों के साथ भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाने की तैयारी तो पहले ही शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक नाम पर स्थिति को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। सूत्रों की मानें तो दोनों की ही दावेदारी मजबूत थी। इसलिए पिछले चार दिन से नाम पर घोषणा नहीं हो पा रही थी। सोमवार रात भाजपा की प्रदेश कमेटी ने नाम की घोषणा कर दी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन

रोमांचक हो जाएगा बिजनौर का चुनाव
जिला पंचायत चुनाव में बीस सीट सपा, चार सीट रालोद को मिली हैं। भाजपा के हिस्से में आठ सीटें आई हैं। हाल ही में भाकियू नेता दिगंबर सिंह की नाराजगी भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में एक तरफ भाजपा को जीत का आंकड़ा पाने के लिए बड़ा जोड़तोड़ करना पड़ेगा। वहीं, सपा गठबंधन कुछ दिन पहले ही चरणजीत सिंह कौर का नाम घोषित कर चुका है। गठबंधन अपने जीतकर आए सदस्यों को रोकने में पूरी जान लगा रहा है। मुकाबला यहीं नहीं रुकेगा, अभी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शाहनवाज राणा की पत्नी समेत कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों से साध चुके संपर्क
जिला पंचायत चुनाव में भले ही अभी नाम की घोषणा न हुई हो, लेकिन दावेदारों ने जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया था। भाजपा के दावेदारों ने भी अपने पाले में जिला पंचायत सदस्यों की बड़ी संख्या होने का दावा किया था। पार्टी सूत्रों की माने तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पाले में जिपं सदस्यों की बड़ी संख्या होने का दावा किया था। नाम फाइनल होने में उन्हें इसका फायदा भी मिला।

सोमवार रात ही सूचना मिली है, प्रदेश कमेटी ने साकेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। साकेंद्र प्रताप सिंह अब बिजनौर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने जो भी तय किया, हम उसके साथ हैं - सुभाष वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed