फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said MLC Jaipal Singh busy, government will do good to the teachers without finance

बोले एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, वित्तविहीन शिक्षकों का भला करेगी सरकार

Wed, 11 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Said MLC Jaipal Singh busy, government will do good to the teachers without finance
बोले एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, वित्तविहीन शिक्षकों का भला करेगी सरकार
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद-बरेली स्नातक खंड के विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार 17 अगस्त से शुरू होने वाले विधान सभा अनुपूरक सत्र में प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों का बजट जारी करेगी। इस अनुपूरक बजट में वह भी प्रदेश के अन्य सदस्यों के साथ वित्तविहीन शिक्षकों के कल्याण को लेकर मांग उठाएंगे।

एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने बुधवार को वार्ता के दौरान बताया कि वह लंबे समय से वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराने की मांग करते आ रहे हैं। इस बार भी उनकी सदन से मांग रहेगी कि सरकार की ओर से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री/उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा तैयार की गई सेवा नियमावाली को उजागर किया जाए। यदि अब तक कुछ नहीं है तो पहले वित्तविहीन शिक्षकों के कल्याण के लिए सेवा नियमावाली को बनाया जाए। सेवा नियमावाली के हिसाब से बजट जारी कर इन शिक्षकों को मानदेय दिया जाए। उन्हें लग रहा है कि सरकार की ओर से प्रतीकात्मक सेवा नियमावली को तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षक हतोत्साहित न हो। 17 अगस्त से शुरू होने वाले अनुपूरक बजट सत्र में उनकी मांग को पूरा कराने को बजट जारी करने की मांग को दमदार तरीके से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed