फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sai devotees take out grand Sai Palki Yatra with much fanfare

Bijnor News: साईं भक्तों ने धूमधाम से निकाली भव्य साईं पालकी यात्रा

Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sai devotees take out grand Sai Palki Yatra with much fanfare
धामपुर में कडा़के की ठँड के बीच धूमधाम के साथ निकली सांई पालकी यात्रा में शामिल श्रद्वालु। संवा
धामपुर। साईं भक्तों की ओर से शनिवार को श्री साईं गंगाधाम के 16 वें वार्षिक उत्सव पर विशाल पालकी यात्रा निकली। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक पूजन से हुआ। नगीना मार्ग स्थित साईं गंगाधाम से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने पूजन कराया। सांई भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थापित शिरडी वाले साईं बाबा की मूर्ति, द्वारका माई के दर्शन कर मन्नतें मांगी। धाम में भंडारे की पूर्णता के बाद पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य यजमान धाम के संस्थापक विनोद कुमार अग्रवाल, नीना अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अभय गोयल, मीनाक्षी गोयल, संजीव अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, मनीषा माहेश्वरी आदि रहे। पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग मुख्य डाकघर ,खारी कुआं, मुख्य बाजार आदि मार्गों से होती हुई निज स्थान पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed