{"_id":"6138f9678ebc3eb62314f10f","slug":"sadil-dam-road-blocked-due-to-falling-debris-dhampur-news-mrt5553628192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा गिरने से सैडिल बांध मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा गिरने से सैडिल बांध मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
कालागढ़ में बारिश के चलते मलबा जमा होने से बंद सैडिल बांध मार्ग।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। सैडिल बांध मार्ग पर हुई भारी बारिश के कारण मार्ग पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। विभाग ने जैसे-तैसे रास्ता बनाकर आवश्यक सेवा वाहनों के चलने लायक बनाकर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। उधर रात्रि में पहाड़ों से मौसमी नदी नालों में आए पानी से नीमसोत में एक खेत की ढांग कट गई वहीं गाय और भैंस पानी में बह गए।
सहायक अभिंयता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि सैडिल बांध क्षेत्र में 102 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जिसकी वजह से पहाड़ों से बड़ी मात्रा में मलबा बहकर सड़कों पर आ गया। सड़क को भारी खतरा पैदा हो गया। पुल के नीचे मलबा आ गया है। पहाड़ टूटकर गिर रहे है, जिसकी वजह से मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। केवल आवश्यक सेवाओं को ही छोटे वाहनों से किसी तरह बांध तक भेजा जा रहा है। सड़क को खतरा है, जिसकी वजह से बड़े व भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इसके अलावा नीमसोत गांव में पहाड़ों से आए पानी ने खेतों की ढांग काट दी है। ग्रामीण मलकीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में था। रात्रि में लगभग दो बजे तेज आवाज के साथ नदी में पानी आ गया। पानी से खेत का गन्ना बह गया। घर की एक गाय व कटिया बह गई। इसके अलावा ढांग कटने से घर भी खतरे के कगार पर आ गया है। सुबह से प्रशासन को सूचना पोर्टल पर दे रहे हैं कोई मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
रामगंगा बांध का जलस्तर 357.780 मीटर पहुंचा
रामगंगा बांध के सहायक अभियंता एमडी जोशी ने बताया कि रामगंगा बांध का जलस्तर भी अब तेजी से बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर बृहस्पतिवार को सायं चार बजे 357.780 मीटर रिकार्ड किया गया है।