{"_id":"66ca4eb183c6e5d329049044","slug":"sadhu-living-on-the-banks-of-ramganga-committed-suicide-by-shooting-himself-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-129419-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रामगंगा किनारे रह रहे साधू ने गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रामगंगा किनारे रह रहे साधू ने गोली मारकर आत्महत्या की
विज्ञापन
सुसाइड नोट मिला, भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। ग्राम शाहनगर कुराली में रामगंगा नदी किनारे कुटिया बनाकर रह रहे बाबा काकेनाथ ने तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा और सुसाइड नोट बरामद कर लिया। सुसाइड नोट में एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमनोली निवासी हिमांशु कुमार पुत्र लाखन सिंह करीब सात वर्ष पूर्व अपना घर छोड़कर बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहनगर कुराली के मंदिर पर रहने लगे थे। तीन वर्ष तक मंदिर पर रहने के बाद चार वर्षों से गांव के बाहर रामगंगा नदी किनारे कुटिया बनाकर रह रहे थे। शुक्रवार की देर रात बाबा ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपने एक परिचित को व्हाट्सअप पर भेजा। इसके बाद बाबा ने 12 बोर के तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिचित रात्रि में बाबा के मैसेज को नहीं पढ़ पाया।
शनिवार सुबह बाबा का खून से लथपथ शव कुटिया के अंदर पड़ा हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। मौके से बाबा के कंबल से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस और एक डायरी में रखा सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा बढ़ापुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने पर मौजूद मृतक के बड़े भाई मंजुल से भी घटना की जानकारी ली। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नगीना राकेश वशिष्ठ का कहना है कि मृतक के सीने में गोली लगी है। सुसाइड नोट से आत्महत्या करने की बात उजागर हुई है। मृतक ने सुसाइड नोट में गांव के तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।